शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ. रेड्डीज पर गड़बड़ी के आरोप, शेयर की जोरदार पिटाई

dr reddysडॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr. Reddy’s Laboratories) के शेयरों की आज जबरदस्त पिटाई हुई है। लुंडिन लॉ पीसी (Lundin Law PC) नाम की फर्म ने डॉ. रेड्डीज के खातों में गड़बड़ी होने के गंभीर आरोप लगाये, जिसके बाद शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज की गयी।

लुंडिन लॉ अमेरिका की लीगल कंसल्टेंसी फर्म है। लुंडिन लॉ ने डॉ रेड्डीज पर गलत नतीजे पेश करने और झूठी जानकारियाँ देने का आरोप लगाया है। लुंडिन लॉ ने निवेशकों को कंपनी से सफाई माँगने को कहा है। इसने निवेशकों से कहा है कि वे कंपनी के खिलाफ क्लास ऐक्शन मुकदमा दायर करें। इस खबर के बाद आज सुबह से ही डॉ. रेड्डीज के शेयरों में भारी गिरावट देखी गयी, हालाँकि बाद में निचले स्तरों से खरीदारी लौटी।

बीएसई में पिछले बंद भाव 3375.55 रुपये के मुकाबले आज यह 3386.05 रुपये पर खुला, पर चंद मिनटों के अंदर ही 3140 रुपये तक टूट गया जहाँ यह करीब 7% की भारी गिरावट दिखा रहा था। मगर इसके बाद यह काफी हद तक सँभला। फिर भी यह अंत में 88.75 रुपये या 2.63% की कमजोरी के साथ 3286.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख