शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) ने पवन ऊर्जा की योजना छोड़ी, शेयर उछला

sunप्रमुख दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) ने पवन ऊर्जा परियोजनाओं से पीछे हटने का संकेत दिया है, जिसके बाद गुरुवार के कारोबार में इसके शेयर में अच्छी तेजी नजर आयी।

सन फार्मा ने बताया है कि अमेरिका में इसकी कुछ सहायक कंपनियाँ पवन ऊर्जा की परियोजना में निवेश करने पर विचार कर रही थीं, लेकिन अब इसने इसमें निवेश नहीं करने का फैसला किया है। दरअसल कंपनी ने हाल में ही पवन ऊर्जा में निवेश की योजना सामने रखी थी, जिसके बाद से इसके शेयर पर दबाव नजर आ रहा था। इससे पहले इस महीने के आरंभ में गुजरात के हलोल में स्थित संयंत्र को लेकर नियमन संबंधी परेशानियों की खबर सामने आने के चलते भी यह शेयर कमजोर हुआ था।
आज बीएसई में सन फार्मा का शेयर पिछले बंद भाव 344.95 रुपये के मुकाबले 345.90 रुपये पर खुला और 364.60 रुपये तक चढ़ा, जहाँ यह 5.7% की जबरदस्त तेजी दिखा रहा था। बाद में इसकी तेजी इस ऊपरी स्तर से थोड़ी हल्की पड़ी, मगर यह एक अच्छी बढ़त बनाये रखने में सफल रहा। अंत में यह 11.25 रुपये या 3.26% की बढ़त के साथ 356.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!