शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोनेट इस्पात (Monnet Ispat) के ऋणदाताओं को मिलेंगे 51% शेयर

दिल्ली स्थित मोनेट इस्पात ऐंड एनर्जी (Monnet Ispat and Energy) के ऋणदाताओं ने कंपनी की बहुमत हिस्सेदारी अपने हाथ में लेने का फैसला किया है।

कंपनी की ओर से एक्सचेंजों को दी गयी जानकारी के मुताबिक उसके ऋणदाता ऋण को इक्विटी यानी शेयरों में बदलेंगे, जिससे उन्हें कंपनी में 51% हिस्सेदारी मिल जायेगी। इस योजना के तहत ऋणदाताओं की 368 करोड़ रुपये की बकाया राशि को इक्विटी शेयरों में बदला जायेगा। हालाँकि यह बहुमत हिस्सेदारी मिल जाने के बावजूद ऋणदाता कंपनी का प्रबंधन अपने हाथ में नहीं लेंगे और इसका नियंत्रण मौजूदा प्रबंधन के हाथों में ही रहेगा। मगर ऋण को बदल कर नये शेयरों को जारी करने के बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी मौजूदा 48.59% से घट कर 24.06% रह जायेगी।
शुक्रवार को मोनेट इस्पात के शेयर भाव में मजबूती का रुझान रहा। बीएसई में यह 0.95 रुपये या 2.94% की तेजी के साथ 33.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!