शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विनिवेश पर सफाई से एमटीएनएल (MTNL) के शेयर में उछाल

दिल्ली और मुंबई में दूरसंचार सेवाएँ देने वाली सरकारी कंपनी महानगर टेलीफोन निगम (Mahanagar Telephone Nigam) यानी एमटीएनएल (MTNL) के शेयर में आज अच्छी मजबूती देखने को मिली।

सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि अभी एमटीएनएल में सरकारी हिस्सेदारी के विनिवेश (Disinvestment) का कोई प्रस्ताव नहीं है। दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने लोकसभा में दिये गये एक लिखित बयान में यह बात साफ की। उन्होंने कहा भारत संचार निगम (Bharat Sanchar Nigam) यानी बीएसएनएल (BSNL) और एमटीएनएल में नयी जान डालने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। इस रणनीति के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। इस रणनीति के तहत इनके विनिवेश के प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है।
सरकार की ओर से आयी इस सफाई के बाद एमटीएनएल के शेयरों में जोरदार तेजी आयी, हालाँकि आज सुबह के कारोबार में यह शेयर लगभग सपाट रुझान के साथ चल रहा था। बीएसई में यह 2.40 रुपये या 11.54% की उछाल के साथ 23.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख