शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जर्मनी की इकाई बेचने की अटकलों से ऐम्टेक ऑटो (Amtek Auto) का शेयर उछला

बाजार में आज ये अटकलें छायी रहीं कि ऐम्टेक ऑटो ने अपनी जर्मनी स्थित इकाई को बेचने की योजना बनायी है।

मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक ऐम्टेक ऑटो इसके लिए भारत फोर्ज और महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव के साथ बातचीत कर रही है। खबरों में यह भी संकेत दिया गया है कि ऐम्टेक ऑटो की भारतीय संपत्तियों को बेचने पर भी विचार किया जा सकता है। चर्चा है कि भारतीय संपत्तियों में स्वास्थ्य, खाद्य और रियल एस्टेट संबंधी व्यवसायों को बेचा जा सकता है। दरअसल ऐम्टेक ऑटो भारी कर्ज में डूबी हुई है और इस कर्ज के कारण ही हाल में इसके शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। कुछ खबरों में यह अटकलें भी हैं कि कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या घटा सकती है। अभी भारत में इसके लगभग 16,000 कर्मचारी हैं। इन अटकलों के बीच आज इसका शेयर थोड़ी सुस्त शुरुआत के बाद काफी तेज हो गया। शाम को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने इन अटकलों पर एक स्पष्टीकरण जारी किया है। मगर इसमें इन अटकलों का खंडन नहीं किया गया है, बल्कि केवल यह कहा गया है कि कंपनी अफवाहों और अनुमान वाली खबरों पर टिप्पणी नहीं करती है।
बीएसई में ऐम्टेक ऑटो का शेयर आज 42.65 रुपये के निचले स्तर से 49.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक उछला। अंत में यह 4.15 रुपये या 9.56% की जोरदार बढ़त दर्ज करते हुए 47.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!