शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्लांट बिक्री और वापस लीज की बातचीत अंतिम चरण में : भूषण स्टील (Bhushan Steel)

भूषण स्टील (Bhushan Steel) ने एक्सचेंजों को भेजे एक स्पष्टीकरण में बताया है कि अपने दो प्लांट को बेचने और वापस लीज पर लेने के लिए कंपनी की बातचीत अंतिम चरण में है।

गुरुवार के कारोबार में इस बातचीत से संबंधित खबरों की वजह से भूषण स्टील के शेयर में जोरदार तेजी रही। एक्सचेंजों ने इस बारे में बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी एक खबर के बारे में कंपनी से स्पष्टीकरण माँगा। इस पर कंपनी ने अपनी सफाई में कहा कि 26 फरवरी 2015 को भेजे पत्र के माध्यम से इसने पहले ही बताया था कि वह मेरामंडली, ओडिशा के स्टील डिविजन में स्थित ऑक्सीजन प्लांटों को बेचने और वापस लीज पर लेने का समझौता किया है।
इसके बाद 14 नवंबर 2015 को कंपनी के निदेशक बोर्ड ने मेरामंडली, ओडिशा के स्टील डिविजन में कॉक ओवेन प्लांट-1 और ऑक्सीजन प्लांट-5 को बेचने और वापस लीज पर लेने के समझौते को स्वीकृति दी है। कंपनी ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि बोर्ड से स्वीकृत इस प्रस्ताव पर कंपनी की बातचीत अपने अंतिम चरण में है।
भूषण स्टील का शेयर आज लगभग पूरे दिन अच्छी तेजी में रहा। बीएसई में यह शेयर 50.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक गया। अंत में यह 5.50 रुपये या 12.79% की जबरदस्त उछाल के साथ 48.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख