शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने एक हफ्ते में बेचे 300 फ्लैट

मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने जानकारी दी है कि इसने केवल एक हफ्ते के समय में 300 फ्लैट बेचने में सफलता पायी है।

कंपनी के ये फ्लैट मुंबई के विक्रोली (Vikhroi, Mumbai) में इसकी प्रमुख परियोजना द ट्रीज (The Trees) के हैं। गोदरेज समूह की यह कंपनी द ट्रीज परियोजना के पहले चरण में कुल 374 फ्लैट बना रही है। इस तरह कंपनी ने परियोजना के पहले चरण के आरंभ के साथ ही हफ्ते भर में इसके 80% से ज्यादा फ्लैट बेच लिये हैं। इन फ्लैटों की बिक्री से कंपनी को कुल 700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है।
आज सोमवार को सुबह इस खबर के सामने आने के बाद गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में एकदम से जोरदार उछाल आ गयी। बीएसई में यह 335 रुपये के निचले स्तर से उछल कर सीधे 352 रुपये के ऊपरी स्तर तक चला गया, जो इसका दिन का उच्चतम स्तर रहा। हालाँकि बाद में इसकी बढ़त कुछ हल्की पड़ी। अंत में यह 4.05 रुपये या 1.21% की बढ़त के साथ 338.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख