शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बारिश से घट गया आयशर मोटर्स (Eicher Motors) का उत्पादन

चेन्नई में भारी बारिश के चलते आयशर मोटर्स (Eicher Motors) को 11,200 रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) मोटरसाइकिलों की उत्पादन हानि हुई है।

चेन्नई में भारी बारिश के चलते तिरुवोट्टियुर और ओरागंडम, दोनों जगह एनफील्ड की उत्पादन इकाइयाँ 1 दिसंबर, 2015 से बंद चल रही हैं। आयशर मोटर्स ने सेबी को दी गयी सूचना में कहा है कि कंपनी ने 7 दिसंबर को मोटरसाइकिल उत्पादन बहाल कर दिया है। हालाँकि कंपनी के कर्मचारियों की अत्यधिक अनुपस्थिति और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के मुद्दों के चलते कंपनी इस हफ्ते 50% क्षमता पर काम कर रही है और अगले हफ्ते वापस 100% क्षमता पर काम शुरू कर देने की योजना है।
कंपनी ने बताया है कि प्रारंभिक तौर संपत्ति और उपकरणों को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। दोनों उत्पादन इकाइयों के 1 से 6 दिसंबर तक बंद रहने के चलते कंपनी को 7,200 मोटरसाइकिलों का उत्पादन नुकसान हुआ है। नवंबर में बारिश के चलते कई इलाकों में आपूर्ति कड़ी के प्रभावित होने से 4,000 मोटरसाइकिलों का उत्पादन नुकसान हुआ।
बीएसई में आयशर मोटर्स के शेयरों में सोमवार की 16227.75 रुपये की बंदी के मुकाबले आज मंगलवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे 232.25 रुपये (1.43%) की बढ़त के साथ 16,460 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख