शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति के वाहन जनवरी से 20,000 रुपये तक महँगे होंगे

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जनवरी, 2016 से अपने सभी मॉडलों की कीमत में 20,000 रुपये तक का इजाफा करने जा रही है।

दरअसल डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से आयातित पुर्जों की लागत बढ़ गयी है और निर्माण लागत बढ़ गयी है। इससे कंपनी की मार्जिन पर असर पड़ रहा है। मारुति सुजिकी की ऑल्टो-800 से लेकर एस-क्रॉस तक कई मॉडल हैं, जिनकी कीमत दिल्ली शोरूम में 2.53 लाख रुपये से लेकर 13.74 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) तक हैं।
बीएसई में मारुति सुजुकी के शेयर गुरुवार की 4496.70 रुपये की बंदी के मुकाबले शुक्रवार को सुबह 4510.00 रुपये पर खुले थे। अपराह्न करीब पौने एक बजे इसके शेयर में 9.70 रुपये (0.22%) की गिरावट के साथ 4487.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख