शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बोस्टन के स्टार्टअप में निवेश के बाद इन्फोसिस के शेयर उछले

इन्फोसिस ने बोस्टन की स्टार्टअप व्हूप में 30 लाख डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है।

इन्फोसिस ने सोमवार को बीएसई को दी गयी सूचना में बताया है कि यह निवेश प्रक्रिया 16 दिसंबर, 2015 तक पूरी होगी। व्हूप विशिष्ट पेशेवर खेल टीमों के लिए इष्टतम प्रदर्शन प्रणाली उपलब्ध कराती है।
बीएसई में इन्फोसिस के शेयर शुक्रवार की 1052.35 रुपये की बंदी के मुकाबले सोमवार को 1050.00 रुपये पर खुले। व्हूप में निवेश की घोषणा के बाद इन्फोसिस के शेयर में अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे 12.95 रुपये (1.23%) की बढ़त के साथ 1065.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख