शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चेन्नई की बारिश से आय घटने की आशंका से टीसीएस के शेयर गिरे

टीसीएस ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी एक सूचना में बताया कि चेन्नई में बारिश के चलते बाढ़ से कंपनी पर काफी प्रभाव पड़ सकता है जो चालू तिमाही में कंपनी की आय प्रभावित करेगी।

बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में कंपनी ने बताया है कि चेन्नई कंपनी के सबसे बड़े डिलीवरी केंद्रों में एक है और यहाँ 65,000 कर्मचारी हैं। अत्यधिक बारिश के चलते कंपनी के चेन्नई स्थित कार्यालयों में 1 दिसंबर से काम रोकना पड़ा है।
बीएसई में टीसीएस के शेयर शुक्रवार की 2387.25 रुपये की बंदी के मुकाबले सोमवार को 2344.90 रुपये पर खुले। अपराह्न करीब पौने एक बजे कंपनी के शेयर में 23.25 रुपये (0.97%) की गिरावट के साथ 2364.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख