शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सात साल में 1.75 लाख करोड़ निवेश करेगी आईओसी

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (आईओसी) रिफाइनरी क्षमता बढ़ाने, पेट्रोकेमिकल संयंत्र लगाने और पाइपलाइन बिछाने के लिए अगले सात साल में 1.75 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

आईओसी के एक अधिकारी के हवाले से मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक इसमें पारादीप ऑयल रिफाइनरी में 34,555 करोड़ रुपये, पानीपत रिफाइनरी की क्षमता वृद्धि पर 15,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही वर्ष 2020 तक कोयली, मथुरा और बरौनी इकाइयों की क्षमता का भी विस्तार किया जायेगा।
बीएसई में इंडियन ऑयल के शेयर शुक्रवार की 415.50 रुपये की बंदी के मुकाबले सोमवार को 413.00 रुपये पर खुले। अपराह्न करीब डेढ़ बजे कंपनी के शेयर में 4.15 रुपये (1.00%) की बढ़त के साथ 419.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख