शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिनिंफेरिना का अधिग्रहण करेगी महिंद्रा

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और उसकी सहायक कंपनी टेक महिंद्रा इटली की ऑटोमोटिव डिजाइन और इंजीनियरिंग कंपनी पिनिंफेरिना एसपीए में 76.06% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने जा रही हैं।

पिनिंफेरिना एसपीए अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोटिव मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) को सेवाएँ उपलब्ध कराती है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने बीएसई को दी गयी सूचना में बताया है कि इस अधिग्रहण के लिए एक एसपीवी बनायी गयी है जिसमें 60% हिस्सेदारी टेक महिंद्रा की और 40% हिस्सेदारी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की होगी। एसपीवी शेष 23.94% हिस्सेदारी के लिए पिनिंफेरिना के सार्वजनिक शेयरधारकों को खुला प्रस्ताव करेगी।
इस सूचना के बाद बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर सोमवार की 1287.00 रुपये की बंदी के मुकाबले मंगलवार को 1290.00 रुपये पर बढ़ कर खुले। कारोबार सत्र की समाप्ति पर कंपनी के शेयर 2.05 रुपये (0.16%) की वृद्धि के साथ 1289.05 रुपये पर बंद हुए।
टेक महिंद्रा के शेयर भी सोमवार की 542.70 रुपये की बंदी के मुकाबले मंगलवार को 550.50 रुपये के स्तर पर बढ़ कर खुले। लेकिन कारोबार की समाप्ति पर इसके शेयर 22.70 रुपये (4.18%) के नुकसान के साथ 520.00 रुपये पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख