शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने की खबर से पेट्रॉन इंजीनियरिंग (Petron Engineering) के शेयर में उछाल

पेट्रॉन इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन (Petron Engineering Construction) को रैमको सीमेंट्स (Ramco Cements) से एक ठेका मिलने की खबर के बाद आज पेट्रॉन के शेयर में अच्छी मजबूती बनी रही।

कंपनी ने सोमवार की शाम बाजार बंद होने के बाद जानकारी दी थी कि उसे रैमको सीमेंट्स से सिविल और मैकेनिकल कामों का ठेका मिला है। यह ठेका जयंतीपुरम में सीमेंट संयंत्र और कैप्टिव यानी निजी खपत वाले बिजली संयंत्र को उन्नत बनाने के लिए दिया गया है। इस ठेके की कुल राशि 22.50 लाख करोड़ रुपये है।
कंपनी के आकार के हिसाब से यह ठेका उसके लिए बड़ी अहमियत रखता है। जुलाई-सितंबर 2015 की तिमाही में कंपनी की आमदनी 113.36 करोड़ रुपये थी, जबकि मुनाफा 1.03 करोड़ रुपये का था। लिहाजा पेट्रॉन के शेयर ने आज सुबह से मजबूती का रुझान दिखाया। बीएसई में पिछले बंद भाव 185.70 रुपये के मुकाबले आज यह 195.10 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान यह 200.60 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 8.70 रुपये या 4.68% की तेजी के साथ 194.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख