शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैनवेरा ने इन्फो एज (Info Edge) से 15 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी

कैनवेरा ने अपने मौजूदा निवेशक इन्फो एज इंडिया (Info Edge India) से दिसंबर माह में 15 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

इस पूँजी का इस्तेमाल कंपनी की आक्रामक विकास योजनाओं और उत्पाद विकास के लिए किया जायेगा। कैनवेरा एक संपूर्ण एकीकृत छायाँकन कंपनी है जो पूरे भारत वर्ष के 700 से ज्यादा शहरों में पेशेवर छायाकार को एकीकृत ऑनलाइन सुविधाएँ प्रदान करती है। कैनवेरा को हाल ही में बी2सी ऑनलाइन वर्गीकृत क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान मिला है। कंपनी नवोन्मेषी उत्पाद और सेवाएँ पेश कर भारत के छायाँकन बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत कर रही है। अपने बाजार अग्रणी नवोन्मेष के तहत कंपनी ने अक्टूबर, 2015 में फोटोबुक की नयी रेंज पेश की। कंपनी ने 2015 में उद्योग का पहला फोटोबुक देखने के लिए मोबाइल ऐप्प भी पेश किया है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख