शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी को 328 करोड़ रुपये की टाउनशिप का ठेका

नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) को नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी ने एक स्थायी टाउनशिप विकसित करने का अनुबंध सौंपा है।

यह डाउनशिप नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना (3x660 मेगावाट) के लिए विकसित होनी है। इस टाउनशिप की लागत 328.08 करोड़ है। नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी एनटीपीसी और बिहार स्टेट पावर जेनेरेशन कंपनी का साझा उद्यम है।
बीएसई में एनबीसीसी के शेयर सोमवार की 996.90 रुपये की बंदी के मुकाबले मंगलवार को 1010.00 रुपये पर खुले। अपराह्न करीब पौने दो बजे कंपनी के शेयर में 2.75 रुपये (0.28%) की बढ़त के साथ 999.65 रुपये के स्तर पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख