शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ को दो उत्पाद पेटेंट की मंजूरी मिली

सुवेन लाइफ साइंसेज लिमिटेड को न्यूरोडिजेनेरेटिव रोगों से जुड़े विकारों के उपचार के लिए नव रसायन इंटिटीज (एनसीई) के सापेक्ष यूरोप से एक उत्पाद पेटेंट और मकाऊ से एक उत्पाद पेटेंट की मंजूरी मिली है।

ये पेटेंट 2030 और 2029 तक वैध होंगे। इन नये पेटेंट के साथ सुवेन के पास अब यूरोप से कुल 20 और मकाऊ से 8 पेटेंट हैं। ये पेटेंट पूरी तरह से सुवेन की बौद्धिक संपदा हैं।
बीएसई में सुवेन लाइफ साइंसेज के शेयर सोमवार की 261.95 रुपये की बंदी के मुकाबले मंगलवार को 263.85 रुपये पर खुले। कारोबार समाप्ति पर इसके शेयर 6.75 रुपये (2.58%) की बढ़त के साथ 268.70 रुपये पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर, 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख