शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केयर रेटिंग्स (Care Ratings) ने किया जापान की रेटिंग एजेंसी से करार, शेयर उछला

भारतीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रेडिट एनालिसिस ऐंड रिसर्च (Credit Analysis and Research) या केयर रेटिंग्स (Care Ratings) ने जापान की रेटिंग संस्था जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (JCR) के साथ रणनीतिक व्यापारिक साझेदारी का समझौता किया है।

इसके तहत दोनों कंपनियाँ भारत और जापान की कंपनियों को पूँजी जुटाने और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में अपनी सहायक भूमिका को बढ़ाने के लिए एक-दूसरे के साथ सहयोग करने का फैसला किया है।
आज इस खबर के आने के बाद केयर रेटिंग्स के शेयर भाव में तेज उछाल देखने को मिली। इस खबर से पहले यह काफी हद तक सपाट रुझान के साथ चल रहा था, मगर खबर सामने आते ही एकदम से इसमें तेजी आ गयी। बीएसई में यह 1391 रुपये तक का ऊँचा स्तर छूने के बाद अंत में 1365.45 रुपये पर बंद हुआ और इसमें 78.30 रुपये या 6.08% की जोरदार तेजी रही। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख