शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेटिंग घटने से एस डी एल्युमीनियम (Ess Dee Aluminium) का शेयर निचले सर्किट पर

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग ने कोलकाता की कंपनी एस डी एल्युमीनियम (Ess Dee Aluminium) की रेटिंग घटा कर 'केयर डी' दी कर है, जो डिफॉल्ट श्रेणी की रेटिंग है।

पैकिंग सामग्री बनाने वाली कंपनी एस डी एल्युमीनियम की रेटिंग पहले बीबीबी- थी। रेटिंग में इस कमी का एक तीखा असर आज एस डी एल्युमीनियम के शेयर भाव पर दिखा और इसने निचला सर्किट छू लिया। केयर रेटिंग घटाने का कारण बताते हुए कहा है कि नकदी की कमी के कारण कंपनी अपने ऋणों को चुकाने में देरी करती रही है, जिसके मद्देनजर यह फैसला किया गया।
आज एस डी एल्युमीनियम का शेयर पिछले बंद भाव 255.80 रुपये के मुकाबले कमजोरी दर्शाते हुए 252.00 रुपये पर खुला, मगर कुछ ही मिनटों के अंदर इसकी गिरावट काफी तीखी हो गयी। इसके बाद यह पूरे सत्र में भारी दबाव में रहा। आखिरी घंटे में इसकी कमजोरी और ज्यादा बढ़ गयी, जिसमें यह 204.70 रुपये के निचले स्तर तक टूट गया, जो आज के लिए इसके निचले सर्किट की सीमा थी। अंत में यह 50.00 रुपये या 19.55% के भारी नुकसान के साथ 205.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख