शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओमैक्स ऑटो (Omax Auto) ने 2.55 लाख रुपये में बेची सहायक कंपनी!

ऑटो पुर्जे बनाने वाली कंपनी ओमैक्स ऑटो (Omax Auto) ने अपनी सहायक कंपनी जीमैक्स ऑटो (Gmax Auto) में अपनी बाकी बची 51% हिस्सेदारी बेच दी है।

दिलचस्प यह है कि गुड़गाँव, हरियाणा स्थित ओमैक्स ऑटो ने अपनी इस सहायक कंपनी को मात्र 2.55 लाख रुपये में बेचा है! खरीदार ए जी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड गुड़गाँव की ही कंपनी है और जीमैक्स की 49% हिस्सेदारी उसके पास पहले से है। ओमैक्स ने जानकारी दी है कि जीमैक्स ऑटो का कारोबार 91.14 करोड़ रुपये है, जबकि इसका नेटवर्थ -12.83 करोड़ रुपये का है। इस सौदे के लिए ओमैक्स ने ए जी इंडस्ट्रीज के साथ अगस्त 2015 में ही समझौता किया था, जिस पर अब अमल हुआ है। इसके साथ ही जीमैक्स में ओमैक्स ऑटो की कोई हिस्सेदारी बाकी नहीं बची है। ओमैक्स ने इस सौदे की जानकारी सोमवार शाम को एक्सचेंजों को दी थी।
आज सुबह बाजार खुलते ही ओमैक्स ऑटो के शेयर में तेज उछाल देखने को मिली। बीएसई में यह सोमवार के बंद भाव 82.35 रुपये की तुलना में आज 84.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 93.50 रुपये तक उछल गया, जहाँ यह 13.5% की तेजी दिखा रहा था। इसके बाद यह कुछ नरम हुआ, मगर फिर भी अंत में 3.40 रुपये या 4.13% की जोरदार मजबूती के साथ 85.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!