शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) के शेयर मे 1.72% की गिरावट

देश की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज या टीसीएस (Tata Consultancy Services) के उम्मीद से नीचे रहे जिसका असर बुधवार को उसके शेयर भाव पर पड़ा। टीसीएस (TCS) के शेयर का भाव आज बीएसई में 43.75 रुपये (1.88%) गिर कर 2280.30 रुपये पर बंद हुआ।

मंगलवार को कारोबार की समाप्ति के बाद जारी नतीजों के मुताबिक वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में टीसीएस का लाभ 14.18% बढ़ कर 6083.39 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कपनी का लाभ 5327.55 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय 25145.05 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.58% बढ़ कर 28058.19 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!