शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) का लाभ 34.1% बढ़ा

करुर वैश्य बैंक ने वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। तीसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का लाभ 34.1% बढ़ कर 152.8 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में लाभ 113.9 करोड़ रुपये था। इस अवधि में बैंक की ब्याज आय 391 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.6% बढ़ कर 448 करोड़ रुपये हो गयी है।
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 1.96% से घट कर 1.91% और शुद्ध एनपीए बिना बदलाव के 0.96% पर रहा है। तिमाही आधार पर बैंक की प्रोविजनिंग 126 करोड़ रुपये से घट कर 92.7 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 106.2 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 13 जनवरी, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!