शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेतन कटौती की खबरों से जेएसपीएल (JSPL) का शेयर टूटा

कर्मचारियों की वेतन कटौती की खबरों के बीच जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel and Power) के शेयर में शुक्रवार को काफी कमजोरी देखी गयी और इसका शेयर भाव लगभग 15% तक टूट गया।

सुबह सपाट खुलने के कुछ देर बाद ही इसमें कमजोरी शुरू हो गयी। आखिरी घंटे में तो इसमें अचानक बिकवाली काफी बढ़ गयी। पिछले बंद भाव 72.45 रुपये की तुलना में यह आखिरी घंटे में 61.60 तक फिसल गया, जहाँ इसमें 14.98% की गिरावट दिख रही थी। अंत में यह 8.40 रुपये या 11.59% की गिरावट के साथ 64.05 रुपये पर बंद हुआ। 

दरअसल जेएसपीएल (JSPL) के बारे में आज एक अखबार में खबर छपी थी कि इसने कर्मचारियों के वेतन में 10% की कटौती कर दी है। पिछली चार तिमाहियों से घाटे में चल रही जेएसपीएल में इस वेतन कटौती का उद्देश्य लागत में कमी लाना बताया गया है। साथ ही खबर में यह भी जानकारी दी गयी कि वेतन देने में विलंब भी हो रहा है। जेएसपीएल के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अपने हाथ में आने वाले वेतन का 25% हिस्सा छोड़ने का सुझाव दिया। जुलाई-सितंबर 2015 की तिमाही के आँकड़ों के मुताबिक कंपनी के ऊपर कुल 42,534 करोड़ रुपये का ऋण है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख