शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गृह फाइनेंस (Gruh Finance) का मुनाफा 20% बढ़ा, शेयर फिसला

आवास ऋण उपलब्ध कराने वाली कंपनी गृह फाइनेंस (Gruh Finance) ने अक्टूबर-दिसंबर 2015 की तिमाही में अपने मुनाफे में 20% की बढ़त दर्ज की है।

बीती तिमाही में इसका मुनाफा 53.7 करोड़ रुपये का रहा, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसने 44.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी की कुल आमदनी इस अवधि में 271.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 323.6 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह आमदनी में 19.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
हालाँकि शुक्रवार को दोपहर में इन नतीजों के सामने आने के बाद गृह फाइनेंस का शेयर कमजोर हो गया। नतीजों के आने से पहले यह शेयर लगभग सपाट चल रहा था, मगर नतीजे घोषित हो जाने के बाद फिसलने लगा और दिन के निचले स्तर के पास ही बंद हुआ। बीएसई में यह 9.80 रुपये या 3.90% के नुकसान के साथ 241.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!