शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसएनएल ने ऑनमोबाइल के साथ रिंग बैक टोन साझेदारी बढ़ाय

बीएसएनएल ने ऑनमोबाइल ग्लोबल लिमिटेड के साथ दक्षिण और पूर्व क्षेत्र में रिंग बैक टोन का सौदा अगले तीन साल के लिए बढ़ाने का समझौता किया है।

इस समझौते में इस सौदे को चौथे साल बढ़ाने का भी विकल्प है। समझौते के मुताबिक ऑनमोबाइल दक्षिण और पूर्व क्षेत्र में बीएसएनएल के ग्राहकों को बेहतर सेवा अनुभव के लिए नवोन्मेषी तरीके से रिंग बैक टोन सेवा जारी रखेगी।

ऑनमोबाइल के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) संजय भाम्बरी ने कहा 'बीएसएनएल के साथ रिंग बैक टोन पर हमारी साझेदारी के 3+1 वर्ष के विस्तार से मैं प्रसन्न हूँ। हम बीएसएनएल के रिंग बैंक टोन उपभोक्ताओं को विश्व स्तरीय सेवाएँ देना जारी रखेंगे और मित्रों, परिजनों और अन्य संपर्कों से बातचीत के अनुभव को विशिष्ट बनाने के लिए नवोन्मेषी रास्ते उपलब्ध करायेंगे।
बीएसई में ऑनमोबाइल के शेयर सोमवार की 91.60 रुपये की बंदी के मुकाबले मंगलवार को 91.80 रुपये पर खुले। अपराह्न 1:40 बजे ऑनमोबाइल के शेयर में 6.50 रुपये (7.10%) की बढ़त के साथ 98.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 जनवरी, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!