शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खराब तिमाही नतीजों पर जेनसार का शेयर टूटा

जेनसार टेक्नॉलॉजीज (Zensar Technologies) के कमजोर तिमाही नतीजों के बाद इसके शेयर में भारी गिरावट आयी है।

जेनसार टेक ने तीसरी तिमाही में 71.5 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हासिल किया है, जो ठीक पिछली तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2015 के 91.3 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में पिछली तिमाही के मुकाबले 21% की गिरावट आयी है। हालांकि कंपनी की कुल आमदनी बीती तिमाही में 762 करोड़ रुपये रही है, जो ठीक पिछली तिमाही में 758.6 करोड़ रुपये थी। यानी कंपनी की कुल आमदनी तिमाही दर तिमाही 0.45% बढ़ी है।
कंपनी ने अपने कारोबारी नतीजें मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद पेश किये थे। आज सुबह से ही इसके शेयर में भारी बिकवाली चल रही है। बीएसई में पिछले बंद भाव 942.25 रुपये की तुलना में 895.00 रुपये पर खुला। दोपहर तक 821.00 रुपये का निचला स्तर छुने के बाद फिलहाल करीब दो बजे यह 109.05 रुपये (11.57%) की गिरावट के साथ 833.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख