शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट : लाभ 36.48% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का लाभ 36.48% बढ़ कर 545.92 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में लाभ 399.98 करोड़ रुपये था। इस अवधि में कंपनी की आय 5,978.27 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.39% बढ़ कर 6,240.96 करोड़ रुपये हो गयी है। इस अवधि में कंपनी का एबिटा 957.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1122 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 17.1% से बढ़ कर 19.3% हो गया है। कंपनी का कहना है कि तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी के वॉल्यूम में 7% का उछाल आया है। आगे आने वाले समय में सीमेंट की मांग बढ़ने की उम्मीद है। सरकार का इन्फ्रा, हाउसिंग सेक्टर पर फोकस कंपनी के लिए काफी अच्छा है।
बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर मंगलवार की 2,644.50 रुपये की बंदी के मुकाबले बुधवार को 2,638.70 रुपये पर गिर कर खुले। अपराह्न करीब पौने तीन बजे कंपनी के शेयर में 44.05 रुपये (1.67%) की गिरावट के साथ 2600.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 जनवरी, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!