शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दीवान हाउसिंग का लाभ 16.4% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में दीवान हाउसिंग का मुनाफा 16.43% बढ़ कर 185.89 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी का लाभ पिछली समान तिमाही यानी जुलाई-सितंबर, 2014 में 159.65 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आमदनी 23.63% बढ़ कर 1885.32 करोड़ रुपये हो गयी है, जो पिछली समान तिमाही में 1524.91 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने अपने कारोबारी नतीजे आज बुधवार करीब 1.30 बजे पेश किया।
बीएसई में दीवान हाउसिंग के शेयर पिछले बंद भाव 192.80 रुपये की तुलना में 191.40 रुपये पर खुले। दोपहर तक 179.65 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी के शेयर में बाजार बंद होने के कुछ देर पहले करीब 3.25 बजे 9.45 रुपये (4.90%) की गिरावट के साथ 183.10 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख