शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गति (Gati) के खराब नतीजों से शेयर लुढ़का

कल बुधवार को जारी खराब नतीजों की वजह से आज गुरुवार को बाजार खुलते ही गति (Gati) के शेयर में काफी गिरावट देखी जा रही है और यह करीब 2.5% फिसल गया है।

कल भी कंपनी का शेयर 4.41% की गिरावट पर बंद हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर 2015 की तिमाही में गति का मुनाफा 32.95% गिर कर 7.67 करोड़ रुपये रहा है। पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 11.44 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर 2015 की तिमाही में कंपनी की आमदनी में भी गिरावट दर्ज की गयी है। इस तिमाही में कंपनी की आमदनी 1.75% गिर कर 420.47 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014-15 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आमदनी 427.98 करोड़ रुपये रही थी।
बीती तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन (Operating Margin) 5.73% रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 5.22% था। इस अवधि में कंपनी की कामकाजी आय (Operating Income) 22.33 करोड़ रुपये से बढ़ कर 24.11 करोड़ रुपये हो गयी। (शेयर मंथन 21 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!