शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंफ्रा के शेयर में उतार-चढ़ाव

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के तिमाही नतीजों के बाद बीएसई में इसके शेयर में गुरुवार को काफी उतार-चढ़ाव रहा।

शुरुआत में तो रिलायंस इन्फ्रा के शेयर में अच्छी तेजी दर्ज की गयी लेकिन अपराह्न करीब पौने एक बजे के बाद शेयर लाल निशान में चले गये। बीएसई में कंपनी के शेयर 454.75 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज गुरुवार को सुबह 465.50 रुपये पर बढ़ कर खुले। कारोबार के दौरान 470.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब पौने एक बजे शेयर लाल निशान में जाने लगे। करीब 1.28 बजे कंपनी के शेयर में 1.05 रुपये (0.23%) की गिरावट के साथ 453.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर नेबुधवार को कारोबारी सत्र की समाप्ति के बाद दिसंबर, 2015 को समाप्त तिमाही के लिए नतीजे घोषित किये। जारी नतीजों के मुताबिक कंपनी का मुनाफा दिसंबर 2015 में समाप्त तिमाही में 541.48 करोड़ रुपये हो गया
है, जो पिछली समान तिमाही में 405,90 करोड़ रुपये था। इस अवधि में कंपनी की कुल आमदनी 3,118.86 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 3,002.23 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख