शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नतीजों के बाद इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयर उछले

इंडियाबुल्स हाउसिंग ने तिमाही नतीजों के बाद बीएसई में इसके शेयर में मजबूती दिख रही है।

कंपनी के शेयर पिछले बंद स्तर 689.15 रुपये की तुलना में 710.00 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान 725.00 रुपये के ऊपरी स्तर को छूने के बाद दोपहर 3 बजे 14.85 अंक (2.15%) की बढ़त के साथ 704.00 पर चल रहा है।
कंपनी ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद दिसंबर 2015 को समाप्त तिमाही के नतीजे पेश किये। नतीजों के मुताबिक कंपनी का मुनाफा दिसंबर 2015 समाप्त तिमाही में 602.42 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछली समान तिमाही में 478.08 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आमदनी समाप्त तिमाही में बढ़ कर 2307.71 करोड़ रुपये हो गयी है, जो दिसंबर 2014 में 1854.63 करोड़ रुपये था। (शेयर मंथन, 21 जनवरी, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख