शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का लाभ 15% घटा

reliance adag logo smallवित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का लाभ 15% घट कर 170.8 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली समान तिमाही में कंपनी का लाभ 201 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 5469 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.1% घट कर 5298 करोड़ रुपये हो गयी है।

इन नतीजों के बाद सोमवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर में कमजोरी का रुझान रहा। कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद नतीजे पेश किये थे। आज बीएसई में यह 66.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 67.00 रुपये पर खुला। आज 67.80 रुपये के ऊपरी स्तर और 64.70 रुपये के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में यह 1.05 रुपये (1.58%) की गिरावट के साथ 65.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख