शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के नतीजों से नाखुश बाजार, खुलते ही शेयर भाव 4% लुढ़का

maruti logoभारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के तिमाही नतीजों पर शेयर बाजार ने निराशा जतायी है।

कंपनी ने कल शाम बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे पेश किये थे, जिसे विश्लेषकों ने अनुमानों से कमजोर माना। आज सुबह बाजार खुलते ही इसके शेयर भाव में तीखी गिरावट देखी गयी। बीएसई में पिछले बंद भाव 4,093.55 की तुलना में आज सुबह यह 3,933.95 पर खुला और 3,927.20 तक फिसल गया, जहाँ इसमें पिछले दिन से 4% से ज्यादा की गिरावट दिख रही थी। बाद में निचले स्तरों से थोड़ा सँभलने के बाद भी सुबह करीब 11 बजे इसमें लगभग 2% की गिरावट चल रही है। 

कंपनी का मुनाफा (Net Profit) 2015-16 की तीसरी तिमाही में साल-दर-साल 27% बढ़ कर 1,019 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में इसने 802.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था।
कंपनी की आमदनी (Revenue) 19.9% बढ़ कर अक्टूबर-दिसंबर 2015 की तिमाही में 15,082 करोड़ रुपये हो गयी। अक्टूबर-दिसंबर 2014 में इसने 12,576 करोड़ रुपये की आमदनी हासिल की थी। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि बिक्री की अधिक मात्रा, लागत में कमी और विदेशी मुद्रा विनिमिय दर अनुकूल रहने जैसे कारकों ने बीती तिमाही में मुनाफा बढ़ने में योगदान किया। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!