शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूपीएल का मुनाफा 15% बढ़ा, आय 4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में यूपीएल लिमिटेड (UPL Limited) का लाभ 15% बढ़ कर 286.73 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछली समान तिमाही में कंपनी का लाभ 249.28 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 3060.76 करोड़ रुपये के मुकाबले 4% बढ़ कर 3181.94 करोड़ रुपये हो गया है।
कंपनी के तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद बीएसई में कंपनी के शेयर 410.50 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज शुक्रवार को 414.90 रुपये पर खुले। दोपहर करीब 1.22 बजे कंपनी के शेयर में 14.80 रुपये (3.61%) की बढ़त के साथ 425.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख