शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स का लाभ 71.7% बढ़ा, शेयर 8.23% उछले

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का लाभ 71.7% बढ़ कर 310.7 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछली समान तिमाही में कंपनी का लाभ 181 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 2,293.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 44.6% बढ़ कर 3,316.6 करोड़ रुपये हो गया है। इस अवधि में कंपनी का एबिटा 10.6% या 243.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 12.6% या 418 करोड़ हो गया है। बीएसई में आयशर मोटर्स के शेयर 16,940.65 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले शुक्रवार को 17,100.00 रुपये पर खुले। दोपहर 1.51 बजे कंपनी के शेयर में 1405.35 रुपये (8.23%) की बढ़त के साथ 18,335.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन,05 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!