शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीवीआर को 983 रुपये के लक्ष्य भाव पर खरीदें : आनंद राठी

आनंद राठी फाइनेंशियल सर्विसेज (Anand Rathi Financial Services) ने पीवीआर लिमिटेड (PVR Ltd.) के नतीजों के बाद इसके शेयर के लिए 983 रुपये के लक्ष्य भाव पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने वित्त वर्ष 2015-16, 2016-17 और 2017-18 के लिए पीवीआर के आय अनुमानों में मामूली सुधार किया है। हालाँकि उच्च कर्मचारी लागत के कारण एबिटा अनुमानों में 1%-3.5% की कटौती की है। इसके बावजूद उच्च अन्य आय, निम्न अवमूल्यन और शुरुआती अनुमानों से कम कर की वजह से आनंद राठी फाइनेंशियल को वित्त वर्ष 2015-16 में पीवीआर की ईपीएस बढ़ कर 5.5% तक होने की उम्मीद है।
वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में शीर्ष पाँच फिल्मों की शुद्ध बॉक्स ऑफिस आय में 17% गिरावट के कारण पीवीआर की शुद्ध बॉक्स ऑफिस आय महज 9% बढ़ी है। वित्त वर्ष 2014-15 की तीसरी तिमाही में शुद्ध बॉक्स ऑफिस आय 1.04 अरब रुपये थी जो इस तिमाही में बढ़ कर 1.25 अरब रुपये रही। (शेयर मंथन, 08 फरवरी, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख