शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रिटानिया (Britannia) का लाभ 51% बढ़ा, शेयर में उतार-चढ़ाव

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद आज बुधवार को बीएसई में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) का शेयर 2,777.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 2,844.00 रुपये पर खुला।

कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 2870.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़े। लेकिन दोपहर करीब 12.18 बजे कंपनी के शेयर में 2.85 रुपये (0.10%) की गिरावट के साथ 2,775.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का लाभ 51.21% बढ़ कर 207.59 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली समान तिमाही में लाभ 137.28 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 2052.92 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.46% बढ़ कर 2267.71 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!