शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडिया सीमेंट (India Cement) का लाभ 5.46 करोड़ रुपये बढ़ा, आय 9.95% घटी

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट (India Cement) का लाभ बढ़ कर 5.46 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछली समान तिमाही में कंपनी को 11.68 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 1040.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.95% घट कर 937.05 करोड़ रुपये हो गया है।

बीएसई में इंडिया सीमेंट के शेयर 81.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 81.05 रुपये पर खुले। तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद दोपहर करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयर में 3.70 रुपये (4.53%) की गिरावट के साथ 77.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन,10 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!