शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को (Hindalco) का लाभ 88.74% घटा, शेयर में भारी गिरावट

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद बुधवार को बीएसई में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के शेयर में भारी गिरावट देखी जा रही है।

यह शेयर पिछले बंद स्तर 69.95 रुपये की तुलना में आज 70.10 रुपये पर खुला। दोपहर के कारोबार में यह 65.10 रुपये तक फिसल गया, जहाँ इसमें पिछले दिन के मुकाबले 6.93% की गिरावट दिख रही थी, हालाँकि बाद में इसके भाव में मामूली सुधार देखने को मिला। अंत में यह शेयर 2.95 रुपये (4.22%) की गिरावट के साथ 67.00 रुपये पर बंद हुआ है।

कल जारी आँकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का लाभ 88.74% घट कर 40.46 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 359.36 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 8,815.51 करोड़ के मुकाबले 4.70% घट कर 8400.38 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन,10 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख