शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) का लाभ 4.7% बढ़ा, आय 13.5% बढ़ी

वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सिप्ला (Cipla) का लाभ 4.7% बढ़ कर 343.2 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 327.85 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 2,806.12 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.5% बढ़ कर 3,185.85 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने कारोबार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे पेश किये। इस अवधि में कंपनी का एबिटा 18.1% घट कर 454 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछली समान तिमाही में 554 करोड़ रुपये रहा था

बीएसई में सिप्ला के शेयर 556.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 553.00 रुपये पर खुले। दोपहर के कारोबार में यह 535.00 रुपये तक फिसल गया, जहाँ इसमें पिछले दिन के मुकाबले 3.9% की गिरावट दिख रही थी। अंत में यह 17.65 रुपये (3.17%) की गिरावट के साथ 538.85 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!