शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही नतीजों के बाद वोक हार्ट (Wock Hardt) के शेयर में भारी गिरावट

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद शुक्रवार को बीएसई में वोकहार्ट (Wock Hardt) के शेयर में भारी गिरावट देखी जा रही है।

यह शेयर पिछले बंद स्तर 103.30 रुपये की तुलना में आज 850 रुपये पर खुला। अपराह्न 12.13 बजे यह शेयर 159.60 रुपये (18.23%) की गिरावट के साथ 715.70 रुपये पर चल रहा है।

कल जारी आँकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में वॉकहार्ट का लाभ 82.44% घट कर 60.97 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 347.25 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 1376.03 करोड़ के मुकाबले 18.85% घट कर 1116.58 करोड़ रुपये हो गयी है। इस अवधि में कंपनी का एबिटा 33.5% या 463 करोड़ रुपये से घट कर 7.1% या 76 करोड़ रुपये हो गया है।(शेयर मंथन,12 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!