शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंध्र बैंक (Andhra Bank) का लाभ 82.91% घटा, शेयर गिरे

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में आंध्र बैंक (Andhra Bank) का स्टैंडअलोन लाभ 82.91% घट कर 34.46 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में बैंक का लाभ 201.71 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में बैंक की आय 5.7% बढ़ कर 4,801.4 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछली समान तिमाही में कंपनी की आय 4,540.61 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में आंध्रा बैंक के शेयर 44.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 45.00 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर पिछले दिन के बंद स्तर के मुकाबले यह 6.80% यानी 41.75 रुपये तक फिसल गया। हालाँकि बाद में इसके भाव में कुछ सुधार देखने को मिला। कारोबार की समाप्ति पर कंपनी के शेयर में 1.20 रुपये (2.68%) की गिरावट के साथ 43.60 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!