शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का लाभ 519% बढ़ा, शेयर में उछाल

सोमवार 15 फरवरी को बीएसई में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर 83.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 84.50 रुपये पर खुले।

पूर्वाह्न 11.16 बजे कंपनी के शेयर 3.90 रुपये (4.69%) की बढ़त के साथ 87.10 रुपये पर सौदे हो रहे है।

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का लाभ 519% बढ़ कर 198.62 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 32.09 करोड़ रुपये रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 3378.25 करोड़ रुपये के मुकाबले 21.69% बढ़ कर 4111.21 करोड़ रुपये हो गयी है। इस अवधि में कंपनी का एबिटा 79% बढ़ कर 429.72 करोड़ हो गया है। पिछली समान तिमाही में कंपनी का एबिटा 240.21 करोड़ रुपये रहा था। (शेयर मंथन 15 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!