शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स खरीदें : मोतीलाल ओसवाल

मोतीलाल ओसवाल रिसर्च ने टाटा मोटर्स के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने टाटा मोटर्स के लिए 392 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है। जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के एबिटा में 30 आधार अंक तक की कमी, जेएलआर में उच्च मूल्यह्रास और जेएलआर दृढ़ीकरण के लिए निम्न पाउंड/रुपया विनिमय दर के कारण ब्रोकिंग फर्म ने टाटा मोटर्स के लिए अपने ईपीएस अनुमानों में वित्त वर्ष 2016/2017/2018 के लिए क्रमश: 8%/7%/5% की कटौती की है। भारतीय व्यवसाय के प्रदर्शन और चेरी साझा उद्यम के प्रदर्शन में बेहतरी से इन सभी नकारात्मक कारकों का असर निष्प्रभावी हो गया है। चीन की माँग मजबूत बनी हुई है, इससे जेएलआर द्वारा बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद है। चीन की वृद्धि सामान्य हो रही है लेकिन सामयिक मुद्दे धँधले पड़ रहे हैं।

बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर 310 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को 315.15 रुपये पर खुले। दिन के कारोबार में यह शेयर 306.60 रुपये तक फिसला। अंत में यह शेयर 3.60 रुपये (1.16) की बढ़त के साथ 313.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!