शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने शुरू की संपत्ति कर संग्रह सेवा

आईसीआईसीआई बैंक ने पुणे नगर निगम के लिए संपत्ति कर संग्रह के लिए सुविधा सेवा शुरू की है।

यह सेवा आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों सहित गैर ग्राहकों के लिए है जो उन्हें देश भर में आईसीआईसीआई बैंक की किसी भी शाखा से पुणे में संपत्ति कर का भुगतान करने में सक्षम बनाता है। बैंक की शाखा में संपत्ति कर का भुगतान करने पर टैक्स पेयर्स को भुगतान की रसीद दी जायेगी। भुगतान नकद, चेक, डिमांड ड्राफ्ट द्वारा या पे ऑर्डर के माध्यम से किया जा सकता है। करदाताओं को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। (शेयर मंथन,18 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!