शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिको इंडिया (Ricoh India) को केल्ट्रॉन से मिला 344 करोड़ रुपये का ठेका

रिको इंडिया को केरल स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (केल्ट्रॉन) से 344 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

इस ठेके के तहत कंपनी को ओडिशा के 2000 सरकारी और सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त हाईस्कूलों में कंप्यूटर हार्डवेयर, संबंधित एक्सेसरीज, सॉफ्टेवयर आदि की आपूर्ति और स्थापना (इन्स्टॉलेशन) करना है। इसके अलावा इसे उपकरणों की मरम्मत का कार्य भी करना है। यह परियोजना पाँच सालों के लिए है और बीओओटी मॉडल के तहत काम करेगी।
बीएसई में इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख देखा गया और ऊपर की ओर यह 605 रुपये तक चला गया। हालाँकि तुरंत मुनाफावसूली आ जाने के कारण यह शेयर अपने ऊँचे स्तरों पर अधिक देर तक नहीं टिक सका और आज कारोबार के आखिर में 2.50 रुपये या 0.44% के नुकसान के साथ 570.75 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार को बीएसई में रिको इंडिया का शेयर 573.25 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख