शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) के ओएफएस में खरीदें शेयरः एंजेल ब्रोकिंग

ब्रोकिंग कंपनी एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) ने खुदरा निवेशकों को एनटीपीसी (NTPC) के ऑफर फॉर सेल (OFS) में खरीदारी की सलाह दी है।

एंजेल ब्रोकिंग का कहना है कि कंपनी के नियंत्रित इक्विटी मॉडल की वजह से संभावित वृद्धि, क्षमता में बढ़ोतरी की बड़ी योजनाओं और देश में बिजली की माँग में संभावित वृद्धि के कारण हमें एनटीपीसी पसंद है। कंपनी ने शेयर का लक्ष्य भाव 146 रुपये तय किया है।
एनटीपीसी के इस ओएफएस का फ्लोर प्राइस 122 रुपये रखा गया है। खुदरा निवेशकों के लिए 5 फीसदी की छूट दी गयी है। इसका मतलब यह हुआ कि इनके लिए इस ओएफएस का फ्लोर प्राइस 116 रुपये है। ध्यान रहे कि खुदरा निवेशक केवल 24 फरवरी 2016 को ही इसमें भाग ले सकते हैं। एंजेल ब्रोकिग की सलाह है कि खुदरा निवेशक बोलियों के पैटर्न को ध्यान से देखते रहें और उसके मुताबिक ही बोली लगायें।
मंगलवार 23 फरवरी के कारोबार में एनटीपीसी के शेयर में कमजोरी बनी रही। बीएसई में यह 2.95 रुपये (2.33%) की गिरावट के साथ 123.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!