शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) को मिला 308 करोड़ का ऑर्डर

पुंज लॉयड को दुबई में 308 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर फ्रंट लाइन मैनेजमेंट कंपनी ने दिया है।

कंपनी के इस ऑर्डर में अकोया ऑक्सीजन मास्टर विकास के ट्राईक्सि क्लस्टर में 168 विला का निर्माण भी शामिल है। इससे पहले कंपनी को ओमान से करीब 2070 करोड़ रुपये का ऑयल और गैस ईपीसी ऑर्डर मिला था। बीएसई में कंपनी के शेयर 22.20 रुपये पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 22.05 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 21.85 रुपये तक फिसला। कंपनी को ऑर्डर मिलने के बाद पूर्वाह्न करीब 3.21 बजे यह शेयर 0.35 रुपये (1.13%) की बढ़त के साथ 22.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!