शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओवरसब्सक्राइब हुआ एनटीपीसी (NTPC) का ओएफएस

एनटीपीसी (NTPC) के ऑफर फॉर सेल (OFS) को निवेशकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी का ओएफएस ओवरसब्सक्राइब हो गया है यानि इसके शेयरों के लिए उससे कई गुना माँग आयी है, जितने शेयर कंपनी बेचना चाहती है। आज इस ओएफएस के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन था और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर उपलब्ध आँकड़ों के मुताबिक, एनटीपीसी के ओएफएस के लिए 299.75% आवेदन मिले हैं।
हालाँकि आज ओएफएस के आखिरी दिन शेयर बाजार में एनटीपीसी का शेयर भाव ओएफएस के फ्लोर प्राइस से नीचे फिसल कर 118.25 रुपये तक चला गया और सत्र के अंत में यह कल के बंद भाव के मुकाबले 4.2% गिर कर 118.70 रुपये पर रहा।
कंपनी ने इस ओएफएस के तहत कुल 41.2 करोड़ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखा था, जिसमें से 8,24,54,644 शेयर खुदरा निवेशकों के लिए और 32,98,18,576 अन्य निवेशकों के लिए पेश किये गये थे। इसके तहत 5,030 करोड़ रुपये जुटाने की सरकार की योजना थी। 23 और 24 फरवरी को खुले इस ओएफएस में एनटीपीसी ने शेयर का फ्लोर प्राइस 122 रुपये रखा था। खुदरा निवेशकों के लिए 5% की छूट दी गयी थी और उनके लिए 20% शेयर आरक्षित किये गये थे। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!