शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अप्रैल में म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू कर सकती है महिंद्रा

खबरों के मुताबिक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी आगामी अप्रैल से म्यूचुअल फंड कारोबार आरंभ कर सकती है।

कंपनी को हाल ही में इस कारोबार के लिए लाइसेंस मिला है। फिलहाल यह कुछ म्यूचुअल फंड उत्पादों के अनुमोदन के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनियामक प्राधिकरण (SEBI) के समक्ष आवेदन में लगी हुई है।
ध्यान रहे कि महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (MMFS) के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी को 4 फरवरी को सेबी से पूँजी बाजार नियामक सेबी की ओर से म्यूचुअल फंड कारोबार का लाइसेंस हासिल हुआ था। अभी देश में 40 से अधिक कंपनियाँ म्यूचुअल फंड कारोबार में लगी हुई हैं, जिनमें एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और रिलायंस म्यूचुअल फंड सबसे ऊपरी पायदानों पर मौजूद हैं। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख